Follow us:-
  • By Dr. Kuldip Dhindhsa
  • July 22, 2023
  • No Comments

Polluted water in approximate 46 rivers – Dr. Dhindsa

देष की लगभग 46 प्रतिषत नदियों में प्रदूषित जल – डाॅ. ढींडसा

dr. Kuldeep dhindhsaसिरसा 22 जुलाई 2023: अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक एवं जेसीडी विद्यापीठ, सिरसा के महानिदेशक डाॅ. कुलदीप सिंह ढींडसा के अनुसार देश की लगभग 46 प्रतिषत नदियों में प्रदूषित जल बह रहा है। डाॅ. ढींडसा ने बताया कि यह आंकडे केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा किए गए शोध पर आधारित हैं। रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड ने वर्ष-2022 में 28 राज्यों व 8 केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरने वाली नदियों के पानी के विश्लेषण के आधार पर प्रस्तुत किए, विश्लेषण में मूलतः जल में बाॅयोलाॅजिकल आॅक्सीजन डिमांड को मापा गया था।

डाॅ. ढींडसा ने बताया कि अध्ययन में महाराष्ट्र के 55, बिहार के 18 व पंजाब के 5 दरियाओं से पानी लिया गया। शोध में यह भी निष्कर्ष निकला कि 2018 में 351 दरियाओं के टुकड़ों की अपेक्षा 2022 में केवल 311 टुकड़ो का जल ही प्रदूषित पाया गया। यह सुधार सम्भवतः कुछ प्रबुद्ध नागरिकों की जागरूकता के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि हम सब कुछ सरकार पर नहीं छोड़ सकते, हमें भी जिम्मेदार व्यक्तियों की तरह अपना सामाजिक धर्म निभाना होगा ताकि नदियों की पवित्रता  फिर से सुनिश्चित की जा सकें।

डाॅ. कुलदीप सिंह ढींडसा ने कहा कि प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन वर्तमान काल की ज्वलंत समस्याएं हैं जिनका परिणाम हम अप्रत्याषित तथा अत्यधिक वर्षा, सूखा व विनाषकारी बाढ़ के रूप मे देख रहे है। इसे न केवल मनुष्य अपितु पशु-पक्षी, फसलें तथा वायु व जल के प्रदूषण के रूप में हम भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा यह सामाजिक कर्तव्य बनता है कि हम आने वाली पीढ़ियों को वर्तमान की अपेक्षा बेहतर वातावरण देकर जाएं ताकि वह एक स्वस्थ व समृद्ध जीवन व्यतीत कर सकें।