Follow us:-
University Topper
  • By davinder
  • May 14, 2026
  • No Comments

University Topper

जेसीडी मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के कंप्यूटर साइंस विभाग के विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन
छात्र ऐसे ही प्रदर्शन के साथ हासिल करें नए मुकाम: डॉ जयप्रकाश प्रकाश

जेसीडी विद्यापीठ के अंतर्गत संचालित जेसीडी मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है।

बी.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (5वें सेमेस्टर) की छात्रा श्वेता कुमारी ने 83.89% अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बी.टेक सीएसई के छात्रा चहक बंसल ने 83.88% अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में पांचवां स्थान प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जयप्रकाश ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वरिंदर सिंह को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अंतिम वर्ष में भी इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन को बनाए रखें और नए मुकाम हासिल करें। उन्होंने छात्रों को बीटेक के बाद इंडस्ट्री में बेहतर प्लेसमेंट प्राप्त करने के लिए हर संभव मार्गदर्शन देने का भी आश्वासन दिया।
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर वरिंदर सिंह ने कंप्यूटर साइंस विभाग की अध्यक्ष इंजीनियर अमन पाल तथा समस्त स्टाफ सदस्यों बधाई दी और कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से विद्यार्थियों ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस अवसर पर संस्थान के कोऑर्डिनेटर इंजीनियर आईएस बराड़,कंप्यूटर साइंस विभाग के विद्यार्थी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
संस्थान प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

https://jcdeng.edu.in/university-topper/