Follow us:-
University Toppers
  • By davinder
  • May 14, 2026
  • No Comments

University Toppers

जेसीडी मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, सिरसा के प्रथम सेमेस्टर विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में शीर्ष 10 स्थानों में जेसीडी इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थीयों का अधिपत्य
जेसीडी मेमोरियल इंजीनियरिंग कॉलेज हर छात्र की पहली प्राथमिकता: डॉ जयप्रकाश

सिरसा, 23 अप्रैल 2026: जेसीडी विद्यापीठ, सिरसा के अंतर्गत स्थापित जेसीडी मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, सिरसा के प्रथम सेमेस्टर विद्यार्थियों ने चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय द्वारा दिसंबर 2025 में आयोजित परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर जानकारी प्रदान करते हुए जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉक्टर जयप्रकाश ने बताया कि संस्थान के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों में अंकुश ने 84.14% अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान, रचना रानी ने 82% के साथ चतुर्थ स्थान, ईशान ने 78.29% के साथ अष्टम स्थान, अंश ने 76.14% के साथ नवम स्थान तथा सूर्यांश ने 76% के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया।
कंप्यूटर साइंस विभाग के विद्यार्थियों में राघव गोयल ने 82.13% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान, गौरांग मोंगा ने 80.5% के साथ चतुर्थ स्थान, दिपांशी ने 78.75% के साथ सातवां स्थान, बृजेश कुमार ने 78.63% के साथ अष्टम स्थान तथा अरमान सिंह ने 77.63% के साथ दसवां स्थान हासिल किया।
सिविल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र माधव ने 8.57 सीजीपीए के साथ विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने विश्वविद्यालय टॉपर विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विगत कई वर्षों में जेसीडी मेमोरियल इंजीनियरिंग कॉलेज अपने बेहतरीन रिजल्ट्स एवं अन्य क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धि के दम पर छात्रों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसका संपूर्ण श्रेय जेसीडी विद्यापीठ की मैनेजमेंट एवं स्टाफ सदस्यों के मार्गदर्शन व छात्रों की मेहनत को जाता है।उन्होंने इस उपलब्धि के लिए शिक्षकों के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की तथा विद्यार्थियों को आगामी सेमेस्टर में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने और संस्थान का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वरिंदर सिंह ने भी सभी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एप्लाइड साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सिल्की तथा समस्त संकाय सदस्यों को उनके सराहनीय प्रयासों के लिए बधाई दी।
इंजीनियरिंग कॉलेज के समन्वयक ई. आर. एस. बराड़ सहित अन्य स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

https://jcdeng.edu.in/university-toppers/