Follow us:-
पर्यावरण विषय पर व्याख्यान
  • By davinder
  • May 12, 2026
  • No Comments

पर्यावरण विषय पर व्याख्यान

जेसीडी मेमोरियल इंजीनियरिंग कॉलेज में “पर्यावरण विषय पर व्याख्यान का आयोजन
पर्यावरण, प्रदूषण व जैविक खेती पर जताई चिंता: डॉ. नरेंद्र सिंह बेनीवाल
जेसीडी विद्यापीठ में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सदैव जागरूक: डॉ जयप्रकाश

सिरसा 12 मई 2026: जे सी डी विद्यापीठ सिरसा के अंतर्गत स्थापित जे सी डी मेमोरियल इंजीनियरिंग कॉलेज में “पर्यावरण और हम कहाँ खड़े हैं” विषय पर एक प्रेरणादायक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का आयोजन जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ जयप्रकाश के मार्गदर्शन में किया गया था जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त जिला उद्यान अधिकारी श्री नरेंद्र सिंह बेनीवाल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जेसीडी विद्यापीठ पर्यावरण की सुरक्षा हेतु सदैव प्रयासरत है यहां समय-समय पर वृक्षारोपण के माध्यम से छात्रों एवं स्टाफ सदस्यों को जागरूक किया जाता है।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को वर्तमान समय में बढ़ती पर्यावरणीय और सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक किया तथा उनके व्यवहारिक समाधान भी प्रस्तुत किए।

https://jcdeng.edu.in/%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af/